फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: झीड़ी से मंडी की तरफ ब्यास में होगी राफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में भी अब रिवर राफ्टिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। देश-विदेश के पर्यटकों समेत साहसिक खेल के शौकीन अब झीड़ी से मंडी तक ब्यास में करीब पांच किलोमीटर के दायरे तक राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। पर्यटन विभाग ने इस साइट का निरीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। निदेशालय से मंजूरी मिलते ही राफ्टिंग शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

90 के दशक में जिला कुल्लू में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत हुई है। उस दौरान हरियाणा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने यहां पर युवाओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया था। स्थानीय युवाओं के जोश और हिम्मत के कारण आज जगह-जगह पर कुल्लू में रिवर राफ्टिंग हो रही है। हजारों युवा रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लेकर रोजगार चला रहे हैं। मंडी जिले में भी पर्यटन विभाग अब रिवर राफ्टिंग के रोमांच से पर्यटकों को जोड़ने जा रहा है।
झीड़ी से मंडी की ओर रिवर राफ्टिंग की अपार संभावना है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पर्यटन विभाग की टीम ने हाल ही में करीब पांच किलोमीटर साइट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान साइट रिवर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाई गई है। फाइल बना कर निदेशालय को मंजूरी के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। दूसरी ओर पर्यटन विभाग सुंदरनगर के एहन क्षेत्र में भी कोल बांध परियोजना के जलाशय में जल क्रीड़ाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

.............
गर्मी के सीजन में मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ने से पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करते हैं। पर्यटकों को रास्ते में रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा। करीब पांच किलोमीटर के दायरे में रिवर राफ्टिंग शुरू करने की विभाग की योजना है।
विज्ञापन

-रजनीश शर्मा, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें