नेरचौक (मंडी)। देवता मेला कमेटी एवं स्पोर्ट्स एकादमी कंसा चौक ने देवता मेला टावां के दौरान कंसा खेल मैदान में शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी और वॉलीबाल खिलाड़ी चमन लाल नायक ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नागचला और रड़ू की टीमों के बीच में हुआ, जिसमें रड़ू की टीम ने नागचला की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर गोड़ा गागल वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्राफी और उपविजेता टीम को 1100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पम्मी राम तथा स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक रमेश कुमार वालिया ने इन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद