नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बल्ह इकाई की ओर से शनिवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ रेडियोग्राफर ओम चंद्र ठाकुर के लिए विदाई सभा का आयोजन किया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य उपअधीक्षक डॉ. जोगिंद्र ठाकुर, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, बल्ह इकाई प्रधान कुलदीप गुलेरिया ने ओम चंद्र ठाकुर को सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनकी पत्नी को भी सम्मानित किया गया।
सभा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कुलदीप गुलेरिया ने देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला...प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभा में पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन द्रंग इकाई के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर, धनोटू से कृष्ण चंद्र चौहान, बल्ह से नरेंद्र कपूर, योगेंद्र पाल सरोज, भूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद