फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एकल नृत्य में रचना, गीत में ज्योति और फैंसी ड्रेस में लीना रहीं अव्वल

Thu, 20 Mar 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सराज क्षेत्र के लंबाथाच कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज स्थित लंबाथाच कॉलेज में बुधवार को केंद्रीय छात्र संघ द्वारा सांस्कृतिक समारोह ‘जश्न-ए-सराज’ आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे, जबकि सह आचार्य प्रो. जया ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। एकल गीत में ज्योति प्रथम, योगराज द्वितीय, डिंपल तृतीय रहीं। एकल नृत्य में रचना (शास्त्रीय नृत्य) प्रथम, यमुना (घूमर) द्वितीय, लीना (बॉलीवुड डांस) तृतीय स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस में लीना ने पहला, , यमुना ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान पाया।
युगल नृत्य में टोनिका-विशाल की जोड़ी प्रथम, लीना-खुशी द्वितीय और सुनीता-उर्मिला की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य में संगीत विभाग ने पहला, खुशी ग्रुप (पंजाबी नृत्य) ने दूसरा और राजनीतिक विभाग (पहाड़ी नाटी) ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल अभिनय में ‘खींद’ नाटक के जरिए बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए नशे की रोकथाम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष चंद्रमणि, उपप्रधान धनेसरु, डॉ. राजेंद्र तोमर, डॉ. दिलीप सिंह, प्रो. कुशाल सिंह, प्रो. ओंकार, प्रो. बोधराज, डॉ. यामिनी, प्रो. नवल किशोर, प्रो. एलू सहित कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें