फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आराध्य देव माहूंनाग, कमरूनाग और बड़ायोगी के दर्शन के लिए लगीं कतारें

Mon, 15 Apr 2024 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेला के अवसर पर रविवार को दूसरे दिन देव दर्शनों के लिए उमड़े श्
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राज्य स्तरीय देवता मेला में इन दिनों सुकेत रियासत के प्रमुख देवी-देवता शुकदेव ऋषि की तपोस्थली सुकेत की शोभा बढ़ा रहे हैं। देवी-देवताओं से आशीष पाने के लिए हजारों लोग आस्था के इस पर्व में हाजिरी लगा रहे हैं। आराध्य देव मूल माहूंनाग और बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन के लिए लोगों को कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुए पांच दिवसीय सुकेत देवता मेले में इस वर्ष करीब 200 देवी-देवता सुंदरनगर, करसोग तथा मंडी जनपद से पधारे हैं। दिनभर मेला स्थल जवाहर पार्क में श्रद्धालुओं को दर्शन देकर धन्य करने के बाद देवी-देवता यजमानों के निमंत्रण पर उनका आतिथ्य भी स्वीकार कर रहे है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि से सुंदरनगर में माहौल पूरी तरह से देवमय हो गया है। सुकेत देवता मेला में आराध्य देव मूल मांहूनाग,देव कमरुनाग, देव बड़ेयोगी, शनिदेव, सत बाड़ा देव भनवाड़ और नालनी, माता नैना उग्रतारा, चामुंडा काली तथा देव बाला टीका सहित सहित अनेक देवी-देवता देव समागम की शोभा बढ़ा रहे है।
उधर, रियासत के आराध्य देव मूल मांहूनाग,देव कमरुनाग तथा देव बड़े योगी की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा पूरी चौकसी बरत रहा है। देवताओं की सुरक्षा को लगे पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अभिषेक सोनी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें