गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत गोहर की पहली ग्राम सभा हंगामेदार रही। ग्रामसभा में उम्मीद से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए।
लोगों ने नई पंचायत के समक्ष स्ट्रीट लाइट पार्किंग, सड़क निर्माण, मैदान की रखरखाव, बच्चों के लिए पार्क चैकडैम, वॉटर स्टोरेज टैंक, सुरक्षा दीवार, कूड़ा निष्पादन सहित कई मुख्य मांगें रखीं। प्रधान अमृतलाल ने कहा कि कि उनका ध्येय पंचायत का समग्र विकास करना है। पंचायत गोहर का भवन असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
जल्द ही इसे डिसमेंटल करके नए भवन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। लोगों ने पिछली पंचायत के कार्यकाल के प्रति निराशा जताते हुए काफी हंगामा भी किया लेकिन प्रधान ने लोगों को शांत करते हुए अपने इस तीसरे कार्यकाल को विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। संवाद