सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बायला के हराबाग क्षेत्र में मारपीट को लेकर थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी अनुसार आनंद राम पुत्र रूप लाल निवासी हराबाग ने कहा है कि केसु पुत्र बिशन राम ने शुक्रवार शाम को रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।