फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलघराट गोलीकांड : आरोपियों के वाहनों की नंबर प्लेटें बरामद

Thu, 27 Mar 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय के समीप पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में आरोपियों के कब्जे से चार संदिग्ध नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे चोरी की बाइक में अलग-अलग नंबर लगाकर वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के गृह थाना से उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मांगा है।
विज्ञापन

बरामद नंबर प्लेटों में दो बाइक के आगे-पीछे के नंबर हैं, जबकि दो अन्य अलग-अलग हैं। पुलघराट घटना के दौरान भी आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। हालांकि, पुलिस की जांच में वे ज्यादा देर तक बच नहीं सके। पुलिस ने आरोपियों के किराये के कमरे से घटना के समय पहने गए कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक वही होने की बात मानी, लेकिन बाद में गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस को शक है कि वे पहले से जांच की प्रक्रिया से वाकिफ हैं और पूछताछ में भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में घायल ढाबा संचालक अभी उपचाराधीन है, जिसके कारण वह आरोपियों की पहचान नहीं कर पाया है। पुलिस इस मामले में सभी तथ्यों को वेरिफाई कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 मार्च की रात बाइक सवार दो युवकों ने मंडी के पुलघराट में खाना पैक करवाने के बाद लूटपाट की और ढाबा संचालक को गोली मार दी थी। मामले की जांच के लिए एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई, जिसने यूपी के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें