फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लपास में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुशील कुमार की अगुवाई में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता विवेक ठाकुर ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण, इसकी विशेषताओं, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सांविधानिक आदर्शों को जीवन में अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान भाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं सीमा, आंचल और समीक्षा सहित अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें