गोहर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत एकदिवसीय कार्यशाला में भाग लेते पंचायत प्रतिनिध
गोहर (मंडी)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूत करने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए गोहर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी गोहर मनमोहन शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं, पंचायत प्रधान के साथ समन्वय बनाकर जानकारी हासिल करना है कि किस गांव में किस परिवार, महिला और बेरोजगार को किस योजना के अनुदान की आवश्यकता है। जानकारी के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि सरकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों और पंचायत का सर्वांगीण विकास किया जाए।
कार्यशाला में बाल परियोजना अधिकारी बीआर चौहान ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि की भी जानकारी दी। तहसील कल्याण अधिकारी दिवाकर सिंह ने भी विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया। खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक 31 मार्च तक विभाग के वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के लिए कार्य करें। बैठक में बाल परियोजना अधिकारी बी चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी दिवाकर, पंचायत निरीक्षक लुदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद