फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थलौट में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। बालीचौकी और द्रंग क्षेत्र की जनता ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता कार्यालय थलौट का घेराव किया। इस दौरान किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा, कांग्रेस सराज के पूर्व मंडल अध्यक्ष टेक सिंह चौहान और किसान नेता नरपत राम ने आंदोलनकारियों को संबोधित किया। नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली पूरी तरह संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार को गुमराह किया जा रहा है। शनिवार को भी जब वर्किंग डे था, तब कार्यालय सुबह से बंद रहा। बिना किसी लिखित सूचना के कार्यालय पर ताला लटका रहा और कर्मचारी बाहर खड़े थे। कई प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचे, लेकिन दोपहर 1 बजे तक भी कार्यालय नहीं खोला गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बंद हैं। भवनों के कार्य अधूरे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आज भी लोग 40 किलोमीटर पैदल चलकर थलौट पहुंचे, लेकिन अधिशासी अभियंता समस्याओं को सुलझाने के बजाय निजी कामकाज में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने थाना प्रभारी औट को शिकायत पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्य में कोताही बरतने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें