फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरा में सड़कों पर उतरकर महिला श्रमिकों का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
टिहरा में सीटू के बैनर तले सड़कों पर उतरकर मांगों को लेकर प्रदर्शन करती महिला श्रमिक - फोटो : Mandi
विज्ञापन
टिहरा(मंडी)। सीटू से संबंधित मनरेगा मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को टिहरा में मनरेगा महिला श्रमिकों ने मांगों को लेकर रैली निकाली। जोरदार प्रदर्शन करते हुए मनरेगा में 250 रुपये दिहाड़ी करने की आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष किरण बाला ने कहा कि मनरेगा में 120 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। काम करने के लिए औजार के अलावा साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान भी सरकार करे। वहीं पैमाइश के बहाने मजदूरी में कटौती करने का नियम समाप्त हो। इस मौके पर महिला श्रमिकों में निर्मला देवी, मंजू देवी, प्रोमिला, अत्ती देवी, राजकुमारी, नीलमा, मीरा, कांता, कंचन देवी, चंद्रावती, शारदा देवी, रीनू, बबली, कृष्ण, वीना, बिटो, रजनी, शांता देवी, रशिमा, हेमा देवी, ममता, सीता, निर्मला देवी मौजूद रहे। वहीं अन्य श्रमिकों में रणताज राणा, करतार सिंह चौहान, रामचंद, रूप चंद, मान सिंह, रिंकू, विक्की ने भी रैली का समर्थन किया। रैली के पश्चात नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री हिमाचल प्रदेश को मांग पत्र भेजा। सीटू के जिला प्रधान व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी तक राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया है। जिस कारण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें