फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यूजीसी के नए नियमों और आरक्षण के विरोध में जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में सामान्य वर्ग की बैठक में यूजीसी और एससी, एसटी एक्ट का विरोध जताते स्वर्ण एकता म
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के संगठनों ने आर्थिक आधार पर रोजगार और आरक्षण की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। यूजीसी के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में सामान्य वर्ग के संगठनों ने प्रदर्शन किया। सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल की अगुवाई में स्वर्ण एकता मंच सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग उठाई। जोगिंद्रनगर पहुंचे केएस जम्वाल ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के कारण सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इन नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग महिला प्रदेशाध्यक्ष सुदेशा राणा ने कहा कि जब तक सामान्य वर्ग की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला राजपूत संघ के महामंत्री कर्ण सिंह, स्थानीय राजपूत सभा के सदस्य नरेंद्र कुमार और आहुल वालिया सभा के राम लाल वालिया ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति होना चाहिए।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा अध्यक्ष हेम राज शर्मा, बृजगोपाल अवस्थी, मनीष राजपूत, रूपेश सैन, रमन बहल और विनोद शर्मा समेत अन्य लोगों ने भी मांगों का समर्थन किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञान चंद बरवाल और महामंत्री हेम राज शर्मा ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था से सामान्य वर्ग के छात्रों में भेदभाव की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें