फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यावसायिक टायराथॉन लीग शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पधर मैदान में पहली राष्ट्रीय जूनियर टायराथॉन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद टायराथॉन महासंघ ने खेल के विस्तार की दिशा में अहम फैसले लिए हैं। स्थानीय होटल ब्यास पुष्प में महासंघ के महासचिव प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आमसभा में नई व्यावसायिक टायराथॉन लीग शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2027-28 के वार्षिक खेल कैलेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन



बैठक में नए अध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों का चुनाव किया गया। महासंघ ने बेहतर संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य परिचालन अधिकारी की जिम्मेदारियां तय करने के साथ खिलाड़ी कल्याण, वित्त पोषण, टूर्नामेंट और तकनीकी कार्यों के लिए चार समितियां गठित करने का निर्णय लिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा-परीक्षित खातों और वर्ष 2027-28 के बजट को भी मंजूरी दी गई।



महासंघ ने राज्य टायराथॉन संघों के लिए संबंधित राज्य ओलंपिक संघों से संबद्धता अनिवार्य करने का फैसला लिया। वार्षिक खेल कैलेंडर में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, वरीयता निर्धारण और जूनियर प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन




इससे पहले चैंपियनशिप के समापन समारोह में समाजसेवी एवं उद्योगपति राहुल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे बाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि महासंघ आगामी वरिष्ठ राष्ट्रीय टायराथॉन चैंपियनशिप 2026-27 की मेजबानी हिमाचल प्रदेश को सौंपेगा। इससे प्रदेश में खेल को बढ़ावा मिलने के साथ खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें