फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिल्हणु का विभाजन कर बाढु नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर में पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी कर शिल्हणु पंचायत को विभाजित करके पांच राजस्व गांवों को मिलाकर बाढु नाम से नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव रखा है। जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान ग्राम पंचायत शिल्हणु के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव रजोट, बाढु, ड्योला, डीपीएफ लटोगली और नेंधल को मिलाकर नई पंचायत का गठन प्रस्तावित है। जबकि, डीपीएफ नंदगढ़ और शिल्हणु राजस्व गांव शिल्हणु पंचायत में ही रहेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक नई ग्राम पंचायत का मुख्यालय बाढु में रहेगा। सरकार ने इस प्रस्ताव पर संबंधित क्षेत्र के ग्राम सभा सदस्यों और आम लोगों से तीन दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। यदि निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होता है तो प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करते हुए नई ग्राम सभा (पंचायत) के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, नई पंचायत के गठन की प्रक्रिया पर स्थानीय निवासियों चुनी लाल शर्मा, भागी रथ, देवी सिंह, भोला राम, इंद्र सिंह, चमन लाल और प्रकाश ने खुशी जताई है। पंचायत निरीक्षक गोहर लुदर सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें