फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंतिम चरण में पहुंचा संपत्ति सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल, मकरीडी और जोगिंद्रनगर तहसील में 16 जुलाई तक सर्वे करेंगी टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में जनगणना अभियान के तहत 384 हाउसिंग ब्लॉकों में चल रहे संपत्ति सर्वेक्षण में से लगभग 331 ब्लॉकों का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 16 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 300 से अधिक कर्मचारी जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और मकरीड़ी क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपत्ति का विवरण दर्ज कर रहे हैं।
तहसील लडभड़ोल में 105 कर्मचारी 154 हाउसिंग ब्लॉकों में कार्यरत हैं, मकरीड़ी सब-तहसील में 42 ब्लॉकों और नगर परिषद क्षेत्र में 12 ब्लॉकों का सर्वे किया जा रहा है। उपमंडल की अनुमानित आबादी 1.35 लाख है, जिसमें 1.22 लाख मतदाता शामिल हैं। 2011 के बाद 2026 में शुरू हुई इस जनगणना में आबादी में 20–30 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदारों के अनुसार 16 जुलाई तक सर्वे पूरा कर दूसरे चरण की रूपरेखा जारी की जाएगी। लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी संपत्ति और परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें