फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षा, खेलों में बेहतर करने पर नवाजे होनहार

विज्ञापन
परवाड़ा स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाड़ा, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला परवाड़ा और राजकीय मिडल स्कूल मझोल-तलवाड़ा ने वीरवार को सामूहिक रूप से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सीडी को-ऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक महेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवाड़ा तुला राम चौहान ने की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देशभर की संस्कृति और सभ्यता का परिचय देते हुए उपस्थित मेहमानों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। प्रधानाचार्य तुला राम चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल के विकास के लिए हरसंभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इसमें खंड स्तर पर खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इसमें सुकृति, पुरुवंशी, ऊषा, पूर्णिमा, कपिल और संजय शामिल रहे। लड़कों को वाॅलीबाल में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 12वीं परीक्षा में 92 फीसदी अंक लेने पर दुशांत ठाकुर और 90 फीसदी अंक लेने पर लतेश को सम्मानित किया। 10वीं कक्षा में 90 फीसदी अंक लेने वाले राहुल ठाकुर और 88 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले मनेश कुमार को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय मिडल स्कूल मझोल तलवाड़ा के विद्यार्थियों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय परवाड़ा के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सराज टेक चंद, युवा कांग्रेस सचिव धर्मेंद्र ठाकुर, उपप्रधान मनीराम समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें