फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के 109 स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट आयोजित

सार

मंडी जिले के चयनित 109 स्कूलों में स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रवीणता टेस्ट आयोजित किया गया। टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर बूथ कैंप में प्रशिक्षण देंगे। इससे छात्रों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
स्टेम प्रोजेक्ट के तहत आयोजित प्रवीणता परीक्षा में  भाग लेते विद्यार्थी।  संवाद - फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी। वीरवार को स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट का आयोजन किया गया। जिले के 109 स्कूलों में आयोजित इस टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में किया जाएगा।
विज्ञापन

टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही बूथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस बूथ कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
प्रवीणता टेस्ट में छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी और 11वीं और 12वीं कक्षा के मेडिकल एवं नॉन मेडिकल विषय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला समन्वयक विजय शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें