हमीरपुर। फरार चल रहे घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को मनाली के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुजानपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद उसे 23 सितंबर को गिरफ्तार किया। रोहित कुमार थाना सुजानपुर में 31 मार्च 2021 को दर्ज एफआईआर में वांछित था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 355, 451, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। एसीजेएम न्यायालय हमीरपुर ने 18 अगस्त 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि इस कार्रवाई में एएसआई मनोज कुमार और एचएचसी रवि कुमार की विशेष भूमिका रही।