मंडी। रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी में बतौर अध्यक्ष प्रो. अनुपमा सिंह और सचिव के रूप में रमिंद्र कौर ने कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार शाम को चक्कर स्थित एक होटल में स्थापना समारोह में प्रो. अनुपमा सिंह को विधिवत रूप से यह दायित्व सौंपा गया। यह समारोह रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के गवर्नर रोहित ओबरॉय (2025-26) की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
रोहित ओबरॉय ने नए क्लब के गठन के लिए मुनीश सूद और सभी रोटेरियन को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. अनुपमा सिंह ने अध्यक्ष चुनने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं तो बतौर अध्यक्ष इस क्षेत्र में और ज्यादा कार्य करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से मिलकर कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुनीश सूद ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा सभी सदस्यों के समक्ष रखा। इस मौके पर सहायक गवर्नर राम पाल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एचएस जोगी, प्रवीण अग्रवाल, धर्मेंद्र राणा, अखिलेश भारती, सुरेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, रेणू गुलाटी, बृंदा शर्मा, प्रकाश शर्मा, डा. हेमलता, अनुराधा सूद, जसपाल सिंह, राजा सिंह मल्होत्रा, मल्लिका नामधारी, नितेश शर्मा, सीमा शर्मा व अन्य मौजूद रहे।