सुंदरनगर स्थित जीवन रेखा कालेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित फ्रेशर पार्टी के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। जीवन रेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को जीएनएम और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु छात्राओं की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर शिरकत की। पार्टी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रियंका सोनी को मिस फ्रेशर, नीलम को मिस रनरअप, अनीता को मिस पर्सनेलिटी और समीक्षा को मिस इवनिंग चुना गया है।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल और प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने पुरस्कृत किया। संवाद