द्रंग क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला सरोंझ में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें स्वास्थ्य, राजस्व एवं कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा सत्र 2016 के मेधावी छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने छठी कक्षा में प्रथम, द्वितीय आने पर विनय कुमार, अंजलि देवी, सातवीं कक्षा की त्रिवेणी, आठवीं कक्षा अनिल कुमार, रिशु पटियाल, सुष्मिता, नौवीं की प्रीति ठाकुर, राम देई, दीक्षा कुमारी, दसवीं कक्षा में प्रियंका, राहुल, शिवानी को सम्मानित किया गया।
प्रीति ठाकुर को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष भर स्कूल में सौ प्रतिशत हाजिरी दर्ज करने पर छठी की मोनिका, सातवीं की रमिता, संजय कुमार, आठवीं के अमित कुमार, नौवीं की प्रीति ठाकुर, दसवीं की छात्रा शिवानी ठाकुर को सम्मानित किया गया। शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में आने पर प्रियंका, शिवानी ठाकुर, शालू देवी, संकल्प, अक्षय कुमार व श्याम सिंह को सम्मानित किया गया।
खेल और अन्य गतिविधियों के लिए हरीश कुमार, विनय कुमार, अंकित, चिराग ठाकुर, अक्षय, रजत कुमार, कुनाल, गौरव सिंह, मोनिका, अंजलि देवी, दीक्षा देवी, त्रिवेणी, पल्लवी, विष्णु देवा, राहुल, रॉकी पटियाल, रोहित कुमार, लोकेश कुमार, अमित कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, बॉबी, चंदन पटियाल, सुरेश कुमार, प्रीति ठाकुर, सुष्मिता ठाकुर, अनिकेत, त्रिवेणी, प्रीति, दीक्षा, कविता, राम देई, सुष्मिता कुमारी, संजीवनी, प्रिया, कल्पना, तमना, सोनिका, अंजली, काब्य, उष्मा, चिंता, पूजा, रमिता, ममता, हीना, दीपा, लज्जा कांति, रॉकी पटियाल, राहुल, राहुल ठाकुर, सुरेश, विशाल, करण, अजीत, विष्णु देवा, लोकेश, नितिन, रिशु पटियाल सम्मानित हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्कूल के मुख्याध्यापक भीम सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उनका स्वागत किया। इस मौके पर जोगिंद्र गुलेरिया, बीडीसी सदस्य हेम सिंह, पंचायत प्रधान जितेंद्र कुमार, पूर्व उप प्रधान जीवानंद पुजारी, चंद्रशेखर ठाकुर, डा. आशीष शर्मा, जितेंद्र कुमार, बीरी सिंह यादव, सेवक राम, करतार सिंह, प्रदीप ठाकुर, एसके कौशल, विवेक हाजरी, डा. दिनेश ठाकुर, विनोद कुमार, जितेंद्र सैणी, एसके वर्मा, सुभाष ठाकुर, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, वीना देवी, लाभ सिंह, दर्शन कटारिया, वीरेंद्र चौहान, सेवक राम यादव, जय सिंह, केडी शर्मा सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।