मंडी। सब जेल मंडी में कैदियों को आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में योग के गुर सिखाए जा रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक हितेश राय प्रिजन स्मार्ट शिविर के तहत कैदियों और जेल स्टाफ को योग सिखा रहे हैं। शिविर का लक्ष्य कैदियों को तनाव मुक्त कर मानसिक तथा शारीरिक तौर पर मजबूत बनाकर जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच लाना है। कैदियों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, योग सहित कई गतिविधियां करवाई गईं। 170 से अधिक कैदियों को योग सिखाया जाएगा।
सोमवार से मंडी सब जेल में कोर्स शुरू हो गया है। कोर्स चार चरणों में करवाया जाएगा। हर चरण में छह दिन तक 50 कैदी शिविर में भाग लेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक हितेश राय ने कहा कि सोमवार से शिविर की शुरुआत कर दी गई है। चार चरणों में शिविर आयोजित किया जाएगा। उधर, मंडी सब जेल के उप अधीक्षक एनआर भारद्वाज ने कहा कि प्रिजन स्मार्ट कोर्स के तहत कैदियों को योग और प्राणायाम सिखाया जा रहा है।