फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगाकर लाखों कमा रहीं सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के भरज्वाणु की सुनीता ने पति के अकसर बीमार रहने और खेती लायक जमीन न होने पर उसने अपने घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य शुरू किया। आज सुनीता साल में तीन से साढे़ तीन लाख रुपये की कमाई कर रही हैं। सुनीता पनीरी उगाने के साथ लीज पर ली भूमि पर प्राकृतिक तरीकों से सब्जियों का भी उत्पादन कर रही हैं।पांचवीं पास सुनीता अपने कार्य के लिए देशभर में नाम कमा रही हैं। उन्हें नाचन जनकल्याण सेवा समिति, कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति उनके घर आकर सम्मानित कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भी महिला किसान दिवस के अवसर पर सुनीता के साथ वर्चुअली बातचीत कर उनके सराहनीय कार्य के लिए तारीफ की है। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कृषि शिक्षण संस्थानों के बच्चे सुनीता के पास प्रशिक्षण लेने आते हैं। अब तक वे 300 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक खेती और छत पर पनीरी के बारे में प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
विज्ञापन

सुनीता ने घर की छत पर लकड़ी के बाक्स बनाकर उसमें विभिन्न सब्जियों की नर्सरी तैयार की और बाजार में बेचना शुरू किया। इससे सुनीता को एक लाख की कमाई होने लगी। सुनीता छत पर गोभी, बंद गोभी, ब्रोकली, घीया, करेला, खीरा, प्याज आदि की पनीरी उगा रहीं हैं और बाजार में बेचती हैं। लोग उनसे घर पर आकर ही पनीरी ले जाते हैं और इस तरीके को भी सीखते हैं। सुनीता का कहना है कि पनीरी बेचकर और प्राकृतिक खेती करके वे तीन से साढ़े तीन लाख रुपये सालाना की आय अर्जित कर रही हैं। इस बारे में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सुनीता जैसी मेहनती महिलाओं को कृषि, उद्यान सहित अन्य विभागों की स्वावलंबी योजनाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें