फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षक से मारपीट पर बिफरा प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलथनी में जेबीटी शिक्षक डोला राम के साथ की गई मारपीट की घटना से प्राथमिक शिक्षक समुदाय में भारी रोष है। शिक्षा खंड सराज-1 और बगस्याड के प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसकी कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


संघों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पीड़ित शिक्षक को न्याय दिलाने की भी अपील की। शिक्षा खंड सराज-1 के अध्यक्ष मनीष ठाकुर और बगस्याड के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने संयुक्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान शिक्षक से दुर्व्यवहार गंभीर मामला है। इससे शिक्षक के सम्मान और पूरे समुदाय की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की गई है।
संघ के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की चार धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो सराज-1 और बगस्याड के शिक्षक एकजुट होकर लोकतांत्रिक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें