फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राथमिक पाठशाला गोथला अब अन्य भवन में होगी स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमसी के अध्यक्ष पेश राज ने बिना किराया दो कमरे और शौचालय देने की पेशकश की
विज्ञापन

अतिरिक्त अध्यापक की भी उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोथला में बच्चों के खुले बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने और पहली से पांचवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों के एक साथ बैठने की समस्या सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। पाठशाला की भूमि और व्यवस्थाओं को लेकर 26 फरवरी को अमर उजाला में भी खबर प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में रहा।
थाची क्षेत्र के निवासी समाजसेवी बलदेव ठाकुर (बंटी सराजी) ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सराज-2 डोले राम शर्मा ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया और शैक्षणिक व आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पाठशाला को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पेश राज के घर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। पेश राज ने बिना किराये के अपने दो कमरे और एक शौचालय विद्यालय संचालन के लिए उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों में भोप सिंह, डोले राम, खीम दास, कमला देवी, कोयला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में केवल एक अध्यापिका कार्यरत हैं। उन्हें कई बार अन्य कार्यों, केंद्रीय पाठशाला जाने, मिड-डे मील और सरकारी डाक संबंधी जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने अतिरिक्त अध्यापक तैनात करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें