फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी की दूसरी टनल को सुरक्षित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाईं टनल की तर्ज पर बाईं टनल में भी होगी केबल एंकरिंग
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू नाले से जुड़ी दिक्कत का समाधान तलाश रहा
एनएचएआई मुख्यालय को दो-तीन दिन में भेजा जाएगा मरम्मत का प्रस्ताव

स्वीकृति मिलने के बाद दो से ढाई महीने में पूरा होगा काम
दोनों टनल से यातायात शुरू होने पर सफर होगा सुगम
सौरभ कुमार
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी में दाईं टनल के बाद अब बाईं टनल को भी सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दाईं टनल की तर्ज पर बाईं टनल में भी केबल एंकरिंग सहित अन्य सुरक्षा कार्य करवाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे मंजूरी के लिए एनएचएआई मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत कार्य पूरा करने में दो से ढाई महीने लगने का अनुमान है।
हणोगी की दाईं टनल के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित बनाने के बाद इसे दोतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। अब बाईं टनल में भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय किए जाने हैं। फिलहाल बाईं टनल के पास एक नाला है, जिसके चैनलाइजेशन के लिए आईआईटी बीएचयू तकनीकी सुझाव देगी। नाले के पानी की निकासी को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी समाधान तलाशा जा रहा है। इसे भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

दाईं टनल की मरम्मत पर करीब 50 से 54 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसी तर्ज पर बाईं टनल को सुरक्षित बनाने पर भी इतनी ही धनराशि खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल एनएचएआई प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है। योजना के तहत टनल में केबल एंकरिंग सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, ताकि इसे सुरक्षित बनाया जा सके।
हणोगी की दोनों टनल सुरक्षित होने और यातायात सुचारु रूप से बहाल होने से कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर अधिक सुगम होगा। इससे मंडी से कुल्लू-मनाली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनएचएआई के उपप्रबंधक दिग्व्रत ने बताया कि हणोगी में दूसरी क्षतिग्रस्त टनल को सुरक्षित बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यातायात को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें