फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुकेत देवता मेले की तैयारियां तेज, व्यवस्थाओं के लिए कमेटियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
23 से 27 मार्च तक सुंदरनगर में होगा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। 23 से 27 मार्च तक होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले की तैयारियों को लेकर सुकेत सर्व देवता कमेटी की बैठक सुंदरनगर के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अभिषेक सोनी ने की।



मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। शोभायात्रा की जिम्मेदारी रोशन लाल, तिलक राज, युधिष्ठिर और संतराम ठाकुर को सौंपी गई, वहीं पंडाल व्यवस्था की कमेटी में जयराम, देवकी नंदन, युधिष्ठिर, नागणू, नानकचंद और रूपलाल शामिल हैं। भोजन व्यवस्था का जिम्मा श्याम लाल और रमेश को दिया गया है।
विज्ञापन




मंच संचालन के लिए प्रेम, रामदास, रोशन लाल और कारदार जिम्मेदार होंगे और संपर्क कार्यालय की जिम्मेदारी जयराम, खजाना राम और कर्म सिंह के पास रहेगी। प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया कमेटी में धनदेव और रवि होंगे।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान हुड़दंग से बचने के लिए प्रशासन से समन्वय किया जाएगा। विशेष रूप से सुकेती धाम की व्यवस्था की जाएगी और गर्मी के मद्देनजर पानी का छिड़काव किया जाएगा। देवी-देवताओं के पंडालों को सजाने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डॉ. सोनी ने बताया कि कुछ देवी-देवता दो दिनों तक मेला मैदान में रहेंगे, इसलिए 23 और 24 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें