फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराशर ऋषि मंदिर से रवाना हुए देवी-देवता

Wed, 15 Jun 2016 06:06 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पराशर मेले में जुटे देवी-देवता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल की ग्राम पंचायत सेगली के प्राचीन ऋषि पराशर मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय सरानाहुली मेले का समापन बुधवार को धूमधाम से हो गया। मेले में शिरकत करने वाले देवता बुधवार को अपने गृह स्थानों के लिए रवाना हो गए। पंचायत सेगली के प्रधान हरि सिंह ने कहा कि मेला शांति पूर्वक संपन्न हो गया है।मेले में प्रमुख रूप से देव आदि ब्रह्मा ने शिरकत कर झील की परिक्रमा की।
विज्ञापन

झील की परंपरागत परिक्रमा में देव हलगढ़, देव सुखदेव ऋषि, देव बरनाग ऋषि, देव गणेश चंडोही, माता निशु पराशरी, माता धारानागण सहित दर्जनों देवी-देवताओं ने शिरकत कर पराशर ऋषि के दरबार में हाजिरी भरी।

दो दिवसीय मेले में पराशर ऋषि के दर्शनों के लिए मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले के समापन के साथ ही सभी देवी-देवता गृह स्थानों के लिए रवाना हो गए। मेले में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मेले के दौरान पराशर मंदिर में कोई भी पशु बलि नहीं दी गई। सड़क तंग होने के कारण कई जगहों पर जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सड़क पर कई जगह पुलिस की ओर से जाम से निपटने के लिए प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें