फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में प्रधान, दो वार्ड सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर में प्रधान, दो वार्ड सदस्य घायल
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। समारोह में भाग लेने के बाद घर जा रहीं गोपालपुर पंचायत की प्रधान और दो वार्ड सदस्यों को एक कार ने टक्कर मार दी है। हादसा शुक्रवार शाम मौंही के पास पेश आया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम गोपालपुर पंचायत में एक समारोह था। इसमें भाग लेने के बाद प्रधान मीरा देवी और वार्ड सदस्य कमलेश कुमारी और नर्वदा देवी पैदल ही घर जा रही थीं। अचानक एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे कमलेश बेहोश हो गई और नर्वदा को गंभीर चोट आई जबकि पंचायत प्रधान मीरा को मामूली चोटें आईं। कार चालक ने लोगों को बुलाया और सभी को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। पंचायत प्रधान को छुट्टी मिल गई है। वार्ड सदस्यों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें