फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रधान पर मनरेगा कार्य में धांधली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपमंडल कोटली की पंचायत धनयारा के फागला निवासी मेघ सिंह ने पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य पर मनरेगा कार्य में धांधली के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मेघ सिंह ने बताया कि विजिलेंस में लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से बनाए मनरेगा के सभी मस्टररोल फर्जी हैं।
विज्ञापन

इसकी कॉपी उपायुक्त और खंड विकास अधिकारी सदर को दी गई। उन्होंने प्रधान और वार्ड सदस्य पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मेघ सिंह के आरोप पर पंचायत प्रधान ने कहा कि जिस काम को लेकर वह आरोप लगा रहे हैं, वह सार्वजनिक था। नियमों के अनुसार ही काम करवाया है। उक्त व्यक्ति पहले भी झूठे आरोप लगा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें