विनाशकारी बाढ़ के बाद धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है। यहां लगातार मशीनरी मल
- फोटो : संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इस दौरान 33 केवी सब-स्टेशन, 170 ट्रांसफार्मर, 8 किलोमीटर एचटी लाइन और 9.5 किलोमीटर एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा लगातार और युद्धस्तर पर बहाली कार्य किए गए। अब तक कुल 170 में से 167 ट्रांसफार्मरों को दोबारा चालू कर दिया गया है।
प्रभावित सब-स्टेशन और लाइनों को भी पुनः संचालित कर क्षेत्र की अधिकांश विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वर्तमान में केवल तीन जल स्रोत योजनाओं की विद्युत बहाली कार्य प्रगति पर है और विभाग ने आश्वासन दिया है कि इन्हें शीघ्र ही पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा।