फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौहारघाटी के आलू ने मंडियों में दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के आलू ने सब्जी मंडियों में दस्तक दे दी है। द्रंग हलके के टिक्कन, सुधार, बल्ह टिकर और सिलबधानी में 300 हेक्टेयर भूमि पर करीब तीन हजार क्विंटल आलू की फसल तैयार हो गई है। इसकी खरीदारी को लेकर न केवल खेतों में बल्कि मंडियों में व्यापारी उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में जोगिंद्रनगर उपविनियमित सब्जी मंडी में करीब 100 क्विंटल पहाड़ी आलू किसानों ने बिक्री के लिए पहुंचाया। चौहारघाटी का आलू प्रदेश समेत बाहरी राज्यों की मंडियों में भी पहुंचा है। इस बार मौसम की अनुकूल परिस्थितियों में आलू की बंपर पैदावार हुई है। इससे किसानों को लाखों की आमदनी होगी।
उधर, कृषि विषयवाद एवं प्रसार अधिकारी पूर्ण ने बताया कि प्रति हेक्टेयर सौ क्विंटल आलू की फसल तैयार हो गई है और किसान इसकी बिक्री के लिए खेतों में जुट चुके हैं। जोगिंद्रनगर में उपविनियमित सब्जी मंडी में किसान फ्रूट कंपनी के संचालक मनोहर ने बताया कि चौहार घाटी के किसानों के पहाड़ी आलू की बिक्री के लिए स्थानीय सब्जी मंडी में भी उचित दाम दिलाने का प्रयास किया जाता है। बताया कि पहाड़ी आलू के पहुंचने पर अन्य राज्य के आलू की मांग कम हो जाती है।
विज्ञापन

...
देश भर में मशहूर है बरोट का पहाड़ी आलू
चौहारघाटी के पहाड़ी आलू की मांग हर साल बढ़ने से इसके दामों में भी उछाल देखने को मिलता है। 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला बरोट का आलू देशभर में मशहूर है। इसकी खरीदारी को लेकर पंजाब राज्य से भी थोक विक्रेता बरोट में दस्तक दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें