फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टरों को लगाई आग

विज्ञापन
सुंदरनगर के बीबीएमबी कालोनी चौक पर पाकिस्तानी झंडों को आग लगाते हिंदू जागरण मंच और व्यापार मंडल
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कश्मीर में 26 हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में रविवार को सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी के व्यापारियों और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जीरो चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तानी झंडे वाले पोस्टरों को आग के हवाले किया। कुछ लोगों ने पाकिस्तान झंडों को कुचलकर गुस्सा जताया।
विज्ञापन

इस दौरान बीबीएमबी कॉलोनी व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी, हिंदू जागरण मंच के नरेश अमरोही ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के विरुद्ध पिछले दशकों से अघोषित युद्ध शुरू कर रखा है। इसमें कश्मीर के कुछ लोग आतंकियों से मिले हुए हैं। हाल ही में हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछ कर मौत के घाट उतारा गया।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिन स्थानीय कश्मीरियों और पाकिस्तान आतंकियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उन्हें चुन चुन कर सजा दी जाए। वहीं आतंकी देश पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दूसरी बार भारत की तरफ आंख उठाने की जुर्रत न करे। इस अवसर पर करीब 40 कारोबारियों और हिंदू जागरण मंच में सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें