फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ रेड़ू को नहीं बदला जाएगा : इंद्र सिंह

विज्ञापन
सरकाघाट के तालाब गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए विधायक कर्नल इंद्र सिंह। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ को बदलने पर भड़के तालाब गांव के लोगों को विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने मना लिया है। अब ये लोग चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे। स्थानीय विधायक इंद्र सिंह फतेहपुर पंचायत पहुंचे और वहां तालाब गांव के सभी लोगों से करीब एक घंटे तक बातचीत की।
विधायक ने स्थानीय लोगों से कहा कि इस बार उनका पोलिंग बूथ बदला नहीं जाएगा। सभी ग्रामीण पुराने पोलिंग बूथ पर ही वोट दे सकते हैं। विधायक ने कहा कि वोट देना सभी का महत्वपूर्ण अधिकार है, इसलिए कोई भी ग्रामीण वोट किए बिना न रहे। कहा कि अगर वोट के दिन किसी भी मतदाता को पोलिंग बूथ तक जाने में परेशानी होगी तो उसकी स्थानीय स्तर पर ही व्यवस्था की जाएगी। विधायक के समझाने पर लोगों ने बात मान ली और कहा कि सभी ग्रामीण वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तालाब गांव के पोलिंग बूथ रेड़ू को बदलने के आदेशों से स्थानीय लोग बिफर गए थे। उन्होंने पोलिंग बूथ बदलने पर चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि उनका बूथ बदलकर कनेर कर दिया गया है जो कि उन्हें करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग और बीमारों को वहां तक ले जाना बहुत मुश्किल हो जाता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें