फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में टिकट पर सियासी उलटफेर, चार बार की पार्षद अलकनंदा बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियार वार्ड-1 से पूर्व मंत्री कौल सिंह के भतीजे प्रवीण ठाकुर को मौका
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन बदला समीकरण, अलकनंदा ने निर्दलीय भरा पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के खलियार वार्ड-1 में कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार की पार्षद और प्रवक्ता अलकनंदा का टिकट काट दिया। उनकी जगह पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भतीजे व अधिवक्ता प्रवीण कुमार ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस फैसले ने न केवल वार्ड बल्कि पूरे शहर की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
खलियार वार्ड-1 का टिकट इस बार कांग्रेस के लिए सबसे विवादित सीटों में रहा। अलकनंदा लगातार चार कार्यकाल तक पार्षद रहीं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इसके बावजूद अंतिम समय में उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया, जिसे पार्टी के अंदर बड़े राजनीतिक दबाव का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार टिकट को लेकर दोनों पक्षों ने प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक लगातार संपर्क बनाए रखा। कई दौर की चर्चा और सिफारिशों के बाद ही अंतिम सूची जारी हो सकी। नामांकन के अंतिम दिन प्रवीण कुमार ठाकुर के नाम पर मुहर लगी। खलियार वार्ड का परिसीमन नगर निगम गठन के दौरान बदला गया था, जिसमें बिजणी क्षेत्र को शामिल किया गया। यही क्षेत्र अब चुनावी गणित का केंद्र बन गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इसी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं, अलकनंदा ने भी नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को निर्दलीय अपना नामांकन भर दिया है। अलकनंदा का टिकट कटना कांग्रेस के लिए अंदरूनी चुनौती भी बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें