फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल यूनिवर्सिटी पर सेंकी जा रहीं राजनीतिक रोटियां : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में मनाए गए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने नेरचौक में चल रही मेडिकल यूनिवर्सिटी को सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा की है। माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बल्ह क्षेत्र की जनता और विपक्षी दल इसका विरोध कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बल्ह कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर भी इस स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकाघाट की जनता को मुख्यमंत्री से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक घोषणा की, वह विवादों में फंस गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को सरकाघाट में कोई अन्य बड़ा संस्थान जैसे केंद्रीय विद्यालय, नर्सिंग एवं इंजीनियरिंग कॉलेज, एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आदि संस्थान स्थापित करने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें