फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौंतड़ा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में सियासी जंग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जून को होगा फैसला, पहले चरण के कोरम के लिए 14 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकशी तेज हो गई है। 22 जून को होने वाले चुनाव को लेकर दोनों दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। क्षेत्र की 44 पंचायतों से चुने गए 20 बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों दलों की लॉबिंग जारी है। कांग्रेस जहां सत्ता के सहारे अध्यक्ष पद हासिल करने की कोशिश में है, वहीं भाजपा विधायक अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पिछली बार भाजपा समर्थित रमा देवी अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश उपाध्यक्ष रहे थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगेंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि सभी सदस्यों को चुनाव में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में कोरम के लिए 14 सदस्यों की मौजूदगी जरूरी होगी, जबकि दूसरे चरण में 11 सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

ये हैं सदस्य
राज कुमारी बदेहड़, इंद्रा कुमारी मटरू, अभिषेक ऐहजू, शालिनी वर्मा पस्सल, मधु देवी चौंतड़ा, पवन कुमार टिकरी मुशहैरा, राम प्रकाश गलू, भगवान दास ढेलू, दिलीप सिंह टिकरू, लता देवी द्राहल, प्रशांत ठाकुर द्रुब्बल, मुधसूदन लांगणा, अशोक कुमार तुलाह, संतोष कुमारी खुद्दर, प्रियंका शर्मा उटपूर, लता देवी कथौण, कल्पना देवी दलेड, रवि कुमार भडोल, रेणू बाला पिहड़ बेहडलू और विनोद कुमार मतेहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें