फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी मामलों में युवकों की संलिप्तता जांचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भ्यूली बस्ती की 112 लोगों की सूची में शामिल युवकों की चोरी की घटनाओं और मारपीट के मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। हाल में टनल के पास चोरी हुए लोहे के सामान और बस अड्डा के समीप मारपीट में भ्यूली बस्ती के युवकों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अब अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के अलावा कुछ माह पहले पधर में भी बैटरियां चुराते उक्त बस्ती के कुछ संदिग्ध पकड़े गए थे। ऐसे में शहर में चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने सदर थाना के पुलिस जवानों को रात के समय विशेष गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं। शहर के मुख्य चौक और संदिग्ध इलाकों में निगरानी करने को भी कहा है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि शहर में रात के समय विशेष गश्त करने के पुलिस जवानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें