सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल भनवाड़ ने महिला मंडल खिलड़ा को मात देकर खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग में हिमाचल पुलिस ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को हरा कर जीत हासिल की है।
कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम ने हटगढ़ को 47-30 अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में मलोह की टीम तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की टीम ने नागचला को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में ऊना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल में हिमाचल पुलिस ने डीएवी कांगड़ा को फाइनल में हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इसमें सरकाघाट की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं के समापन पर जिला परिषद सदस्य करम चंद चोपड़ा और हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया ने विजेता-उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल आयोजन समिति के सचिव अनिल गुलेरिया, सुरेश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, मनसा राम, दुनी चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
000