फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीसी इलेवन को पुलिस की टीम ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में नौ दिवसीय डिपार्टमेंटल क्रिक मेनिया (विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता) शुरू हो गया। इसमें 16 विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। डीसी अपूर्व देवगन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच डीसी इलेवन और पुलिस स्पेशल विंग के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी पुलिस की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 110 रन बनाए। डीसी इलेवन की टीम 15 ओवर में 93 रन ही बना पाई। पुलिस की टीम ने 17 रन से मैच जीत लिया। उपायुक्त ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उपायुक्त ने कहा कि यह एक प्रयास है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को मानसिक तनाव से दूर रखकर खेलों के साथ जोड़ा जा सके। इसके माध्यम से युवाओं को भी नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर खेलों के साथ जुड़ने का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट पदम चंद ने बताया कि पिच बनाने में जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा है। यह मैदान क्रिकेट के आयोजनों के लिए बेहतरीन है। नौ दिन तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें