पंडोह (मंडी)। पुलिस मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी पंडोह में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती कोचिंग कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ। शिविर में 717 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 475 पुरुष और 242 महिलाएं शामिल हैं।
शिविर का उद्देश्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना है। अनुभवी पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी व ऊंची कूद सहित शारीरिक परीक्षण तथा लिखित परीक्षा की तैयारी करवाएंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं को अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। वाहिनी ने कहा कि यह पहल युवाओं को पुलिस सेवा में चयन के लिए बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराएगी।