सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर में 185 ग्राम चरस पकड़ी गई है। 26 अक्तूबर को पुलिस टीम सुंदरनगर के आंबेदकर नगर में गश्त पर थी।
इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 185 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।