फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मी देवी मौत मामले के आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। थरजून पंचायत की पूर्व प्रधान जबना चौहान की मां धर्मी देवी की मौत मामले के तीनों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी नरेश, घनश्याम और केसरी देवी ने जिला सत्र न्यायाधीश मंडी के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। इसे जिला सत्र न्यायाधीश ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन

अग्रिम जमानत के रद्द होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि सात माह पूर्व धर्मी देवी पर आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इससे धर्मी देवी कोमा में चली गई तथा छह माह तक आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद दम तोड़ दिया। गोहर पुलिस थाना के प्रभारी लाल चंद ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद हिरासत में लेने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें