फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैंची मोड़ पर सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर।
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह बांध के साथ लगते कैंची मोड़ पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी है। यहां पर्यटक जान जोखिम में डालकर वादियां निहार रहे थे। यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, इसके बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। एनएचएआई की तरफ से क्रैश बैरियर तो लगाए गए हैं, लेकिन पर्यटक इसे फांदकर दूसरी तरफ जा रहे थे। सेल्फी और रील्स भी बना रहे थे। ऐसे में यहां कभी भी बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ था।
विज्ञापन

कैंची मोड़ से पंडोह बांध का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। इसे निहारने के लिए पर्यटक बरबस ही ठहर जाते हैं। यहां बगलामुखी रोपवे बनने के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। फिलहाल मामला उजागर होने के बाद यहां पुलिस की तैनाती हो गई है, लेकिन यहां चेतावनी बोर्ड के साथ फेंसिंग की भी जरूरत है ताकि कोई क्रैश बैरियर को पार कर दूसरी तरफ न जा पाए।
कुछ दूरी पर बीबीएमबी की तरफ से एनएच किनारे फेंसिंग की गई है। हटौण पंचायत प्रधान की रोशनी, स्थानीय निवासी टेक चंद और दिलीप ने बताया कि अस्थायी तौर पर समस्या का समाधान हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि यहां स्थायी समाधान किया जाए। पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि मामला ध्यान में आते ही एक पुलिस कांस्टेबल को मौके पर तैनात कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें