फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ख्योड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 10 बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दस्तावेज और मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक पर कार्रवाई
विज्ञापन

नशे में वाहन चलाने पर नौ चालक पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर गोहर पुलिस ने शिकंजा कसा। सात दिवसीय मेले के दौरान पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इनमें बिना जरूरी दस्तावेज और मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक शामिल हैं। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने पर नौ चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मेले के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जब्त की गई 10 मोटरसाइकिलों को छुड़ाने के लिए अभी तक कोई व्यक्ति थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस वाहनों के दस्तावेज और अन्य औपचारिकताओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस जवानों की अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था संभालने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें