फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धक्का मुक्की की वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर नामजद होंगे आरोपी, पुलिस जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय गेट के पास बीते वीरवार को सीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई मामले में पुलिस पुख्ता सबूत जुटा रही है। पुलिस धक्का मुक्की की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर ही आरोपी नामजद होंगे। पुलिस जिला न्यायवादी से भी विशेषज्ञ राय लेगी।
विज्ञापन

घायल पुलिस जवान के भी बयान होंगे। फिलहाल पुलिस मामले में तथ्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस जांच में इस हंगामे में युवाओं को उकसाने से लेकर हाथापाई करने वालों को देखा जा रहा है। पुलिस यह भी तथ्य जुटा रही है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों में कोई शरारती तत्व या बाहरी तत्व तो नहीं थे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच बढ़ा रही है। फिलहाल यह मामला खूब गरमाया हुआ है और छात्र संगठन एबीवीपी इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दे रहा है। इस बीच पुलिस जांच जारी है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सभी पहलु जांच में शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें