फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहाड़ी से गिरे मलबे में दबी पोकलेनमशीन, फंसने से चालक हुआ घायल

विज्ञापन
मंडी शहर के रामनगर के समीप पहाड़ी की कटिंग करते समय मलबे की चपेट में आई पोकलेन मशीन। स्रोत जागर
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी के रामनगर के पास सुबह करीब चार बजे बाईपास लिंक रोड निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से पोकलेन मशीन दब गई। हादसे में मशीन चालक विक्की घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय भूमि मालिक नवीन कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी मनमाने तरीके से पहाड़ी की कटिंग कर रही है। कंपनी के अधिकारियों को कई बार चेताया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहाड़ी दरकने से उनकी निजी जमीन भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि पोकलेन पर मलबा गिरने के कारण चालक बीच में ही फंस गया था।
उसे उसके साथियों ने बाहर निकाला है। मंडी शहर के मंगवाईं वार्ड के ठीक ऊपर गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी साइट की कटिंग करवा रही है। पहले यहां कंपनी की ओर से 50 फीट गहरा और करीब 100 फीट लंबा गड्ढा बना दिया गया था। लोगों के विरोध के बाद इसे बंद कर दिया। स्थानीय निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि कटिंग के कारण मंगवाई वार्ड में रहने वाले लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां कंपनी की ओर से डंगे नहीं दिए जा रहे हैं। कटिंग के दौरान नियमों का ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। प्रशासन की चुप्पी पर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

...
गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के महाप्रबंधक संदीप तिवारी का कहना है कि नियमों के तहत ही कटिंग की जा रही है। दूसरी ओर भारतीय सड़क परिवहन और राजमार्ग (मार्थ) के साइट इंजीनियर हन्नी ठाकुर का कहना है कि कटिंग को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सही नहीं हैं।
विज्ञापन

0000
क्या कर रहा था, जैसे मशीन के कटिंग या अन्य कुछ और
विक्की चालक का अड्रेस पता चाहिए
प्रशासन की तरफ से वर्जन
बाईपास फोरलेन का है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें