फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पॉडकास्ट प्रतियोगिता ने बटोरी सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी में हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों के मध्य सदनवार हिंदी पॉडकास्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पॉडकास्ट का विषय कल्पना चावला रखा।
विज्ञापन

कक्षा नौवीं के लिए वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकटरमन विषय निर्धारित किया गया। प्रत्येक पॉडकास्ट में एक विद्यार्थी ने रिपोर्टर की भूमिका निभाई और दो विद्यार्थी अतिथि बनकर शामिल हुए। कक्षा आठवीं से तिलक हाउस ने प्रथम स्थान, गांधी हाउस ने द्वितीय और नेहरू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नौवीं से गांधी हाउस ने प्रथम, तिलक हाउस ने द्वितीय तथा टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, हमारी अस्मिता और राष्ट्रीय एकता की भाषा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें