सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना बल्ह में दर्ज एक मामले में आरोपी ब्रेस्तू राम निवासी बुराहली, डाकघर दसेहड़ा तहसील बल्ह को गिरफ्तार किया है। ब्रेस्तू राम पर मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 मंडी के न्यायालय में विचाराधीन था। आरोपी पेशियों से गैर हाजिर रहता था। इस पर न्यायालय ने आरोपी को वर्ष 2020 में उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया।
पीओ सेल टीम मंडी को आरोपी के उसके गांव बुराहली में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पीओ सेल टीम मंडी के मोहिंद्र सैनी, रवि कुमार, दिनेश चौधरी और विवेक भंगालिया की टीम ने बुराहली गांव में दबिश देकर उसे धर दबोच लिया। आरोपी को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद